उत्तरकाशी, अप्रैल 15 -- पुरोला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मुद्दे पर अपना रोष व्यक्त किया। कांग्रेसियों ने सरकार की नीतियों को जनविरोधी करार देते हुए आरोप लगाया कि धामी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो रही है। पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान व ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई आसमान छू रही है और युवाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.