उत्तरकाशी, दिसम्बर 2 -- उत्तरकाशी शहर के रामलीला मैदान में आयोजित स्व. सविता कंसवाल व स्व. नौमी रावत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में पुरोला एफसी ने नाकुरी एफसी को 1-0 से हराकर कर ट्रॉफी अपने नाम की। पुरोला की टीम ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को रामलीला मैदान में टूर्नामेंट का फाइनल मैच नाकुरी एफसी व पुरोला के मध्य खेला गया। जिसमें पहले हाफ में पुरोला एफसी के सचिन ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाते हुए टूर्नामेंट के खिताब को 1-0 से कब्जाया। विजेता टीम को 25 हजार रू नक़द व ट्रॉफी पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई, जबकि उप विजेता टीम को 15 हजार रू नक़द व ट्रॉफी प्रदान की गई। प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट अभिषेक बिष्ट, एमेर्जिंग प्लेयर शाश्वत बिष्ट, टॉप स्कोरर का सम्मान अंशुल को मिला। फाइनल मैच से पहले बालिका वर्ग का एक फुटबॉल मैच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.