अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या। ग्राम पंचायत अरमारूपीपुर के सफदरभारी में चल रही बीबीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को पुरैनी देवरिया की टीम ने बरिया देई को नौ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। पुरैनी देवरिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 105 रनों का लक्ष्य 5.2 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। मैच का शुभारंभ स्थानीय व्यवसाई ताज मोहम्मद खान ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी को खेलों से जुड़ना चाहिए,क्योंकि खेलकूद अच्छे शारीरिक,मानसिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारा बढ़ता है। टॉस जीतकर बरिया देई ने निर्धारित आठ ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाए। इसके जवाब में पुरैनी देवरिया ने पांचवें ओवर में ही 105 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.