मधेपुरा, मई 17 -- पुरैनी। राजस्व कर्मचारियों और पंचायत सचिव की हड़ताल से लोगों का कामकाज प्रभावित हो गया है। राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने से अंचल और राजस्व कचहरी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों का काम प्रभावित हो रहा है। राजस्व कर्मचारी अखिलेश कुमार, राजेश कुमार, रवि कुमार ने बताया कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनश्चितिकालीन धरना-प्रदर्शन में बिहार के सभी राजस्व कर्मचारी शामिल हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक सरकार उनकी 17 सूत्री मांगें पूरी नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...