मधेपुरा, मई 22 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। विद्यालय की विधि व्यवस्था एवं पठन-पाठन कार्य को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा लगातार विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव और उपाध्यक्ष रोशन कुशवाहा, सदस्य मनोज कुमार सिंह एवं मुन्ना कुमार पंडित के द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जहां विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित पाए गए। वहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नामांकन के अनुपात में कम पाई गई। बीस सूत्री के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मकदमपुर पंचायत के फेकरारही और छब्बू वासा स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में मध्...