मधेपुरा, जून 7 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र मे शनिवार को ईद उल अजहा का त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पुरैनी मस्जिद, भटौनी ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और परंपरागत रूप से कुर्बानी दी गई। प्रखंड क्षेत्र के पुरैनी, भटौनी, बंशगोपाल, झंडापुर, कहरटोली, मकदमपुर योगीराज, नरदह,फुलपुर, चंदा सहित कई मस्जिदों में नमाज का आयोजन हुआ। नमाज अदा के दौरान मुखिया मो. वाजिद, शहादत परदेसी ने बताया कि नमाज अदा कर मुल्क के लिए दुआएं मांगी। नए वस्त्र धारण कर भाईचारे का संदेश दिया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष राघव शरण के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में गश्त की। मस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.