मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर सिविल सर्जन डॉ राजू अब पूरी तरह एक्शन मोड में दिख रहे हैं। जिसे लेकर सिविल सर्जन लगातार अस्पताल का औचक निरीक्षण भी कर रहे है। शनिवार को भी सिविल सर्जन औचक निरीक्षण के लिये सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कमियों को लेकर जहां कई कर्मियों पर गाज गिरी है। वहीं अस्पताल में घूम रहे पारामेडिकल स्टूडेंट और अल्ट्रासाउंड में बिना ड्यूटी के मिले पारामेडिकल स्टूडेंट को देखकर सिविल सर्जन ने नाराजगी व्यक्त की। जिसे लेकर उन्होंने कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान उनके साथ प्रभारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ फैजुद्दीन, डॉ निरंजन, डॉ रईस, डीपीएम मो फैजान आलम अशरफी, कर्मी विकास कुमार साह आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन अपने औचक निरीक्षण के दौरान सबसे पहले मॉडल अस्पताल के दूसरे तल ...