आजमगढ़, दिसम्बर 23 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में कृषक इंटर कालेज बागबहार में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में नितेश और महिला वर्ग में अंशिका प्रथम रही। सब जूनियर पुरुष वर्ग की 100 मीटर में रविकांत प्रथम, शौर्य द्वितीय, नीतीश विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहे। वालीबॉल में पंचरुखवा प्रथम, बागबहार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में बागबहार प्रथम, खेमीपुर को द्वितीय स्थान मिला। प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि फूलपुर पवई विजय बहादुर यादव, स्कूल के प्रबंधक सुभाष चंद्र यादव, प्रधानाचार्य चंद्रजीत यादव ने किया गया। संचालन विवेक रंजन यादव क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने किया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.