जौनपुर, जनवरी 30 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष एवं महिला वर्ग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने 10 किलो मीटर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ झंडा दिखाकर किया। दौड़ मथुरापुर से थानागद्दी तक कराया गया। पुरुष वर्ग में टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर प्रथम एवं पीजी कॉलेज गाजीपुर द्वितीय रहा। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में श्रीगणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोभी प्रथम एवं कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर द्वितीय स्थान पर रहा। सभी विजेता प्रतिभागी महाविद्यालययी टीमों को प्रबंधक एवं प्राचार्य तथा आयोजन सचिव ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे ने प्रतिभागियों क...