मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एलएस कॉलेज में आयोजित कॉलेज स्तरीय दो दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया। इसमें पुरुष वर्ग के मुकाबले में पीजी द्वितीय वर्ष के छात्र गौतम गौरव अपने बेहतरीन खेल की बदौलत विजेता बने। उन्होंने फाइनल मैच में स्नातक कला के तीसरे वर्ष के छात्र विवेक कुमार को पराजित किया। महिला वर्ग में विज्ञान स्नातक प्रतिष्ठा की दूसरे वर्ष की छात्रा मिदहत रहमान ने अपने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। उन्होंने विज्ञान प्रतिष्ठा दूसरे वर्ष की छात्रा अंकिता राज को फाइनल में हराया। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 20 तथा महिला वर्ग में 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेन्द्र राय, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश अनुपम, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. एस.आर. च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.