औरैया, दिसम्बर 5 -- पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार में आयोजित शिविर में छह पुरुषों ने नसबंदी कराई। परिवार कल्याण नोडल अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि पखवाड़े के पहले सप्ताह में आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाई और लाभार्थियों को प्रेरित किया। जनपद में प्रचार-प्रसार के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पुरुष नसबंदी बिना चीरा-टांके की सुरक्षित प्रक्रिया है, जिसका स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। इसी क्रम में सीएचसी विधूना में शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. जितेंद्र नाग द्वारा विधूना ब्लॉक के चार तथा सहार ब्लॉक के दो लाभार्थियों की नि:शुल्क नसबंदी की गई। शिविर के दौरान सीएचसी विधूना के अधीक्षक डॉ. वी.पी. शाक्य, परिवार कल्याण नोडल एवं सहार अधीक्षक डॉ. राकेश सिं...