मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह पुरुषोत्तम एक्सप्रेस डाउन से रेलवे पुलिस ने चोरी के आरोप में चार महिला को हिरासत में लिया। उनके पास से एक पर्स बरामद हुआ। आरपीएफ प्रभारी चमन तोमर ने बताया कि सूचना मिली कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री का पर्स चोरी हो गया है। पर्स में साढ़े सात हजार रुपए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन से चार महिला को हिरासत में लिया। उनके पास से चोरी का पर्स बरामद हुआ। चारों आरोपी महिला को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...