मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूतापट्टी स्थित सालासर हनुमान मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पुरुषोत्तमलाल पोद्दार को अध्यक्ष, किशन तुलस्यान को महामंत्री, निखिल केडिया को कोषाध्यक्ष, नवीन चाचान को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यसमिति में कन्हैया शाह, मंटू सुरेका, हरिओम गुप्ता, सज्जन सुरेका, संजय पोद्दार, कांजु छापरिया, पवन बंका, अशोक खेतान, राजकिशोर बंका, मनोहर लाल केजरीवाल, मनोज डागा, डॉ. राजीव केजरीवाल को रखा गया है। महामंत्री किशन तुलस्यान ने कार्यभार संभालते ही आगामी कार्यक्रमों 31 मार्च को गणगौर पूजा, 6 अप्रैल को रामनवमी पूजा और 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम करने की घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.