रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने लघु उद्योग भारती की ओर से कोलकाता में आयोजित नेशनल लाइब्रेरी में उद्यमी सम्मेलन मेला 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर लघु उद्योग भारती, झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी शामिल होकर रेलमंत्री को झारखंड में रेलवे सुविधा से जुड़े सुझाव स्वरूप ज्ञापन समर्पित किया। प्रांतीय महामंत्री बिनोद कुमार अग्रवाल ने मुख्य तौर पर पुरुलिया तिरुनेलवेली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार रांची तक करने, रांची आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार जयपुर तक करने की मांग की। इसके अलावा कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर का विस्तार मेसरा/रांची तक करने का आग्रह शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.