आदित्यपुर, अगस्त 11 -- चांडिल, संवाददाता। आद्रा रेल मंडल के चांडिल स्टेशन के पास शनिवार तड़के मालगाड़ी दुर्घटना के 30 घंटे बाद पुरुलिया-चांडिल रेलखंड की अप लाइन चालू हो गयी। पटरियों को दुरुस्त करने के बाद रविवार सुबह 9.15 बजे सबसे पहले मालगाड़ी धीमी गति से गुजरी। उसके बाद 11.15 बजे जयपुर-टाटा एक्सप्रेस गुजरी। दोपहर दो बजे तक तीन मालगाड़ी और एक एक्सप्रेस ट्रेन अपलाइन से गुजर चुकी थी। इधर, 37 घंटे बाद शाम चार बजे चांडिल-मुरी रेलखंड डाउन लाइन को भी चालू कर दिया गया। चांडिल-पुरुलिया रेलखंड की डाउन लाइन पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है। चांडिल-पुरुलिया डाउन लाइन की मरम्मत को लगे 400 गैंगमैन : चांडिल-पुरुलिया रेलखंड की डाउन लाइन पर मरम्मत कार्य के लिए करीब 400 गैंगमैन व मजदूर तथा कर्मियों को लगाया गया है। नया स्लीपर व पटरी लगाने का काम जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.