जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जमशेदपुर। पुरी में रेलकर्मियों के लिए 40 बेड का हॉलिडे होम बनेगा। जबकि हॉलिडे होम में रूम की उपलब्धता, बुकिंग और अकाउंट की सूचनाएं ऑनलाइन होगी। बुधवार को पुरी में आयोजित दक्षिण पूर्व रेलवे अर्बन बैंक के निदेशक व प्रतिनिधियों की एजीएम में यह निर्णय हुआ है। वहीं, वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा सहायता में 12 सौ का भुगतान, सदस्यों को शेयर राशि के 10 गुना से ज्यादा लोन देने, लोन पर ब्याज घटाकर 9 प्रतिशत करने और लाभांश तक बढ़ने की जानकारी दी गई। अर्बन बैंक की एजीएम में चक्रधरपुर मंडल के मेंस कांग्रेस संयोजक शशि मिश्रा व अन्य शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.