सहरसा, फरवरी 5 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। पुरीख-रकिया मुख्य सडक(2136) सहित भारत माला योजना को जोडनेवाली सडक पर किये जा रहे अतिक्रमण के करण वाहन चालक सहित आमलोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। बताया जाता है कि यह सडक पहले काफी चौडी थी लेकिन धीरे-धीरे यह दोनों ओर से अतिक्रमण की भेंट चढ गया। चार पहिये गुजरने के दौरान वाहन चालक सहित आमलोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने बताया कि सडक अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये अंचल में कई बार आवेदन दिया गया लेकिन यह मुख्य सडक अतिक्रमण मुक्त होने की बजाय और ही अतिक्रमण का भेंट चढ गया। ग्रामीण मनोज वर्मा, संतोष कुमार, प्रभु यादव, राजीव वर्मा, हुसैनी सफी, अखिलेश वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को एक आवेदन देकर इस सडक को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.