सहरसा, मार्च 17 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। कलशयात्रा के साथ पुरीख गांव में देवी भागवत सह रामकथा यज्ञ शुरू हुआ। बनारस से आये पंडित गोविंद पाण्डेय एवं लड्डू कान्त मिश्रा के संयुक्त मंत्रोच्चारण के बाद गांव की सैकड़ो किशोरी कन्याओं ने खैरदाहा नदी में जलभर मनहारा, तुनियाही होते हुये यज्ञ स्थल भगवती स्थान पुरीख पहुंचा। गाजेबाजे, घोड़े तथा पालकी के साथ निकली कलश यात्रा एवं शोभायात्रा लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। लोगों के द्वारा लगाये गये जयकारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। कलश एवं शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल थे। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि नौ दिवसीय देवी भागवत सह रामकथा में चित्रकूट से कथावाचक निशि सिंह चौहान एवं बनारस से मारूति किंकर महराज जी पधारे हुये हैं। यज्ञ को लेकर लोगों के बीच भक्तिमय माहौल बना हुआ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.