बागपत, अगस्त 3 -- पुरा महादेव मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार से पहले रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर उमड़ पड़ी। रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्र के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर सावन का महीना लगते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो जाती है। इस बार सोमवार के साथ साथ रविवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर उमड़ रही है। रविवार को सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर आना शुरू हो गई भीड़ ने लंबी लंबी लाइनों में लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र मुरारी दीक्षित दिनभर मंदिर पर रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.