बागपत, सितम्बर 14 -- बागपत। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर कॉरिडोर के निर्माण को लेकर तोड़फोड़ का कार्य शुरू हो गया है। छह सितंबर को श्राद लगने से पहले मंदिर में भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद यहां अब तेजी से तोड़फोड़ का कार्य चल रहा है। जिससे जल्द से जल्द यहां निर्माण शुरू कर दिया जाए। क्योंकि फाल्गुनी मेले से पहले यहां आधा निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अक्टूबर 2026 तक पूर्ण निर्माण का लक्ष्य है। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पुरा गांव स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावणी और फाल्गुनी मेले में लाखों की संख्या में शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ता है। जिसके चलते मंदिर में फाल्गुनी और श्रावणी मेलों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां दूर-दराज से श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहता है। कई वर्ष पूर्व पुरा महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.