प्रयागराज, मई 9 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पुरा छात्रों के गौरवमयी इतिहास समेटे पुरा छात्र पट्टिका (रोल ऑफ ऑनर बोर्ड) को स्थापित किया गया है। इसमें राजनीति, विधि, कला, शिक्षा, साहित्य और प्रशासन में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 256 पूर्व छात्रों के नाम स्वर्णिम पट्ट पर लिखे गए हैं। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव में शुक्रवार को विजयनगरम परिसर में स्थापित रोल ऑफ ऑनर बोर्ड का अनावरण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि यह रोल ऑफ ऑनर बोर्ड विश्वविद्यालय की गौरवमयी परंपरा का प्रतीक है। विजयनगरम हाल स्वयं में विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण पहचान को समेटे हुए है। इसमें पुराछात्र पट्टिका लगाने से विश्वविद्यालय के इतिहास के दो पक्ष आज एक में समेकित हो गए हैं। यह गौरवशाली पुराछात्र पट्टिका इविवि के प्रतिभाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.