पटना, जनवरी 3 -- राज्य के सरकारी स्कूलों में पुराने शिक्षकों से अधिक नये शिक्षकों को वेतन मिल रहा है। 2022 और इसके पहले स्कूलों मे नियुक्त कक्षा एक से 12 तक के 40 हजार से अधिक शिक्षकों को 2024 में बीपीएससी से चयनित शिक्षकों से कम वेतन मिल रहा है। इसमें सिर्फ 2022 में नियुक्त 25 हजार शिक्षक हैं। वेतन विसंगति दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने कई बैंठकों में जिलों को निर्देश दिया है। इसके बाद भी अभी इसमें सुधार नहीं हो सका है। छठे चरण के तहत 2022 में प्रशिक्षित शिक्षक के रूप में नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण कर विशिष्ट शिक्षक बन गए हैं। टीआरई 1 से टीआरई 3 में चयनित होकर विद्यालय अध्यापक के रूप में योगदान वाले शिक्षकों को वेतन अधिक मिल रहा है। प्रतिमाह विशिष्ट शिक्षकों से विद्यालय अध्यापकों मूल वेतन में एक से डेढ़ हजार रुपए का अंतर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.