पलामू, मार्च 19 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज में वन विभाग के चेकपोस्ट के समीप स्थित पुराने सीएचसी में तीन दिन के अंदर ओपीडी सेवा शुरू कर दी जायेगी। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया की ओपीडी शुरू करने के लिए सीएचसी प्रभारी डा गोपाल प्रसाद को निर्देश दिया गया है। तीन दिन के अंदर सेवा शुरू हो जायेगा। पीएचसी सेवा शुरू करने के लिए राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। पुराने सीएचसी केंद्र में ओपीडी सेवा शुरू करने एवं पीएचसी सेवा बहाल करने को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.