प्रयागराज, जनवरी 7 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने बुधवार को पुराने शहर के घंटाघर, नखास कोहना, सब्जी मंडी में दुकानों के सामने दर्जनों अतिक्रमण जेसीबी लगाकर तोड़ दिया। अतिव्यस्त क्षेत्र में कार्रवाई का जबर्दस्त विरोध हुआ। विरोध के चलते नखास कोहना में कार्रवाई रोकनी पड़ी। प्रवर्तन दल के साथ मौजूद पुलिस ने आक्रमक रुख अपनाया तो विरोध शांत हुआ और दोबारा अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हो सका। कर्नल दिनेश तंवर के नेतृत्व में प्रवर्तन घंटाघर पहुंचा तो पटरी दुकानदार सड़कों से सामान लेकर भाग खड़े हुए। पटरी दुकानें हटने के बाद प्रवर्तन दल ने स्थायी दुकानों के सामने रोड तक बढ़े टीन व प्लास्टिक शेड को तोड़ना शुरू किया। मार्ग किनारे नालियों पर बने रैंप तोड़े जाने लगे। यहीं से विरोध शुरू हो गया लेकिन प्रवर्तन दल के साथ पुलिस की मौजूदगी के चलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.