शाहजहांपुर, दिसम्बर 16 -- पुराने विवाद के चलते सराय काईया तिराहे के पास सरेराह अवैध असलहे से फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग से दहशत फैल गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही थाना रामचंद्र मिशन पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक का दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, इसी दौरान एक युवक ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष की ओर से घटना की तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान...