कौशाम्बी, फरवरी 5 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के महगांव में बुधवार शाम पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक से आए दबंग व उसके दो साथियों ने युवक की जमकर पिटाई की और गले में पहनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महगांव निवासी मोहम्मद अयाज पुत्र मोहम्मद असलम किसानी करता है। उसके अनुसार वह बुधवार शाम बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। इसी दौरान मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव का रहने वाला दबंग युवक अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन छीन ली। मारपीट में अयाज को काफी चोटें आ...