छपरा, दिसम्बर 27 -- दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में शुक्रवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर हुई झड़प हिंसक हो गई। मारपीट की इस घटना में एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर पहले उनके बेटे के साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपित लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में अनवर हुसैन, उनके एक परिजन और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.