मुंगेर, जनवरी 21 -- टेटियाबंबर/संग्रामपुर,हिन्दुस्तान टीम। खपरा गांव में मंगलवार को हुई दिल दहला देने वाली घटना के पीछे वर्षों से चला आ रहा पारिवारिक विवाद और आक्रोश की चिंगारी बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश एवं शैलेश चार भाई थे। बड़ा भाई अशोक दूसरा मदन मोहन, तीसरा मुकेश एवं चौथा शैलेश। तीसरा भाई मुकेश को उनकी पत्नी 2 वर्ष पहले ही छोड़ कर जा चुकी है और चौथा भाई शैलेश पत्नी के अलावा एक बेटी है जो घटना के समय मायके में थी। ग्रामीणों ने बताया कि, मुकेश कुमार का स्वभाव काफी उग्र था। वह साइकिल से पॉलिथीन बेचने का काम करता था और हमेशा अपने पास चाकू रखता था। करीब चार वर्ष पूर्व भी मुकेश ने अपने बड़े भाई अशोक सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। इसी घटना के बाद अशोक सपरिवार दिल्ली जाकर मजदूरी करने लगे। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.