बस्ती, फरवरी 8 -- बस्ती, निज संवाददाता। पैकोलिया पुलिस ने मुसहा गांव में मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी गांव की कांती देवी का आरोप है कि विपक्षियों ने गत पांच फरवरी को घर में घुसकर मारपीट की। मारपीट में जेठानी के सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गईं। जानमाल की धमकी देते हुए विपक्षियों ने सीमेंट की चद्दर को तोड़कर नुकसान कर दिया। पुलिस ने आरोपी शनि, धर्मजीत, ओमप्रकाश, आनंद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...