जौनपुर, फरवरी 8 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बीबीपुर गांव के में स्थित कंचन के बगीचे में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने नाना व नाती को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी ज्ञानेंद्र निषाद पुत्र संतोषी निषाद अपने नाती शिवम निषाद पुत्र दिनेश निषाद के साथ कबुलपुर बाजार जा रहा था। रास्ते में बगीचे के पास उनके गांव के निवासी छोटेलाल निषाद, वीरेंद्र निषाद, राजेन्द्र निषाद पुत्रगण सितलु निषाद ने पुराने विवाद को लेकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि मामले में तीनों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...