दुमका, फरवरी 23 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र कुंजबोना गांव में पुराने विवाद को लेकर एक 50 वर्षीय महिला को तलवार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। यह घटना शनिवार को शाम में हुई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया,पर महिला की हालत नाजुक रहने की वजह से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में थाना से मिली जानकारी के अनुसार कुंजबोना गांव के असेरा वीवी पति ताहिर अंसारी के साथ गांव के ही फूल मोहम्मद अंसारी के साथ किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। बीते शनिवार को शाम में फूल मोहम्मद अंसारी ने अचानक तलवार से असेरा वीवी पर हमला कर दिया। जिससे असेरा वीवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। इस हमले में असेरा वीवी का बाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.