शाहजहांपुर, मार्च 9 -- ददरौल, संवाददाता। गांव रौसर कोठी स्थित रोजा चीनी मिल यार्ड के पास तीन युवकों ने पुराने विवाद के चलते कैंटीन संचालक को बैल्टों से जमकर पीटा। आरोप है कि जब बचकर भागे तो जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चक परमाली निवासी नरवीर की रोजा चीनी मिल के पास कैंटीन है। 26 फरवरी को उनके बहनोई सुशील के भाई गौरव निवासी गांव देवकली थाना सेहरामऊ दक्षिणी के खेत के बंटवारे को लेकर मोहन अवस्थी निवासी गांव गुंवारी तथा विशाल निवासी गांव देवकली से विवाद हो गया था। मामला थाना सेहरामऊ दक्षिणी तक पहुंचा तो दोनों पक्षों के बीच 27 फरवरी को समझौता हो गया था। नरवीर के मुताबिक वे थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.