पटना, जनवरी 4 -- बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोबिंद गांव में शनिवार की रात पुराने केस की सुलह में गए धर्मवीर पासवान (40) को गोली मारी दी। उसे पेट में तीन गोलियां लगी है। अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जलगोबिंद गांव में गोलीबारी की घटना अफरातफरी मच गई। तनाव को देखते हुए पुलिस ने गांव में गश्त शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिनों पहले दो पक्षों के बीच मुकदमा हुआ था। जिसको लेकर समझौता का विवाद चल रहा था। सुलह के लिए एक पक्ष, दूसरे पक्ष के घर पर पहुंचे थे। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और वर्चस्व को लेकर झड़प शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने कट्टे से गोली चला दी,जो धर्मवीर के पेट में लगी है। परिजनों का कहना है कि धर्मवीर को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.