रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ झारखंड (आर्मी, नेवी, एयर फोर्स) की ओर से कारगिल विजय दिवस पर पुराने विधानसभा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। समारोह में वीर नारियों और युद्ध नायकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना सरकार के सलाहकार समिति सदस्य डॉ चंद्रशेखर और संस्था के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने झारखंड के कोने-कोने से आईं वीर नारियों, कारगिल युद्ध नायक, शहीद परिवार, वीर चक्र एवं सेना मेडल विजेता और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भावुक और ऊर्जावान बना दिया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन अध्यक्ष मुकेश कुमार, सचिव एमपी सिन्हा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद, संजीत सिंह, सदस्य अशोक, निर्भय, राकेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.