हल्द्वानी, जनवरी 8 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रचनात्मकता और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर पहल की है। विवि ने एक पुराने शासकीय वाहन को उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति के जीवंत रंगों, प्रतीकों और पारंपरिक डिजाइनों से सुसज्जित कर उसे आकर्षक स्वरूप प्रदान किया। इस पहल से यह संदेश दिया गया कि अनुपयोगी समझी जाने वाली वस्तुओं को भी नवाचारी सोच से उपयोगी और सुंदर बनाया जा सकता है। इसका लोकार्पण मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने इस पहल की सराहना की। इस मौके पर कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी,कुलसचिव खेमराज भट्ट आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.