लखनऊ, फरवरी 2 -- शब-ए-बरात के चलते मंगलवार की शाम पुराने लखनऊ में 16 जगहों पर ट्रैफिक बदला रहेगा। इस दौरान वाहन सीतापुर रोड से लेकर पक्का पुल और कैसरबाग से लेकर रकाबगंज तक आ-जा नहीं सकेंगे। यह रास्ता शाम पांच बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक बंद रहेगा। यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दी। उन्होंने बताया कि जरूरी हो तभी निकलें। वरना ट्रैफिक डायवर्जन के कारण जाम की स्थिति भी बन सकती है। इस दौरान किसी परेशानी पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। डालीगंज क्रॉसिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे सीतापुर और मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार कैसरबाग बस अड्डे से सीतापुर जाने वाली बसें भी पक्का पुल से नहीं जा सकेंगी। हजरतगंज से आने वाले वाहन भी पक्का पुल से नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.