लखनऊ, जनवरी 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पुराने लखनऊ में बिजली सप्लाई बेहतर करने के लिए पांच उपकेंद्रों पर पावर ट्रांसफार्मर लगाएगा। इसमें बालाघाट, ऐशबाग, नूरबाड़ी, आरडीएसओ, न्यू विधानसभा मार्ग शामिल हैं। इससे करीब दो लाख आबादी को बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से निजात मिलेगी। ठाकुरगंज के बालाघाट उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। यहां पांच एमवीए का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे विद्युत उपकेंद्र की कुल क्षमता 35 एमवीए लोड हो जाएगी। इससे बालागंज, सरफराजगंज, जलनिगम रोड सहित कई इलाकों को फायदा मिलेगा। ऐशबाग उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं। विभाग द्वारा पांच एमवीए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा, जिससे उपकेंद्र की कुल क्षमता 25 एमवीए लोड हो जाएगी। इससे पीली कॉलोनी, राम नगर, शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.