इटावा औरैया, जनवरी 7 -- बसरेहर, संवाददाता। लालपुरा गांव में बुधवार सुबह एक पुराने मुकदमे को लेकर आरोपियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान आरोपियों ने महिला पर तमंचे से फायर भी किया। इस हमले ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। पीड़ित राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के ही कुछ व्यक्ति आए और गाली गलौज करते हुए उसके ऊपर दर्ज मारपीट के मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगे। कुछ ही देर में उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी आरोपियों का साथ देकर मारपीट शुरू कर दी। राजेश के पिता इंदल सिंह और भाई संदीप कुमार जब उन्हें बचाने आए, तो उन्हें भी गंभीर रूप से पीटा गया। इस दौरान राजेश की पत्नी पर आरोपियों ने तमंचा से फायर किया, लेकिन किसी तरह वह सुरक्षित रही। घटना...