गिरडीह, अप्रैल 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना पुलिस ने रविवार को एक वारंटी घोड़मरवा गांव निवासी सोमरा मुर्मू को गिरफ्तार को सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि घोड़मरवा (चौकी) गांव के सोमरा मुर्मू के खिलाफ गिरिडीह न्यायालय से स्थाई वारंट निर्गत किया गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...