मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तिरहुत आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने प्रमंडल के सभी छह जिलों के सब रजिस्ट्रार संग शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने निबंधन कार्यों की प्रगति, राजस्व संग्रह, लंबित मामलों के निष्पादन व जनसुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। आयुक्त ने दस्तावेजों के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता सूची में डाल प्रमुखता से पूरा करने को कहा। आयुक्त ने पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-नियंत्रण के लिए सभी प्रक्रियाओं को अधिकतम ऑनलाइन माध्यम से करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि निगरानी तंत्र को मजबूत करने व कार्यालय परिसर में अनावश्यक हस्तक्षेप पर भी लगाम लगाने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि अभिलेख संरक्षण एवं डिजिटलीकरण पर ध्यान देना होगा। इसमें पुराने दस्तावेजों का डिजिटलीकरण के लिए सभी अभि...