बुलंदशहर, जनवरी 2 -- बुलंदशहर, संवाददाता। सरकार एक ओर परिवहन निगम को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं बुलंदशहर के पुराने बस स्टैंड पर नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। करोड़ों की लागत से बने सरकारी भवन (पूछताछ केंद्र) को शराबियों ने 'मयखाना' बना दिया है। ताजा मामला एक पूछताछ केंद्र का है। जहां शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि जिस पूछताछ केंद्र से यात्रियों को बसों की जानकारी मिलनी चाहिए, वहां शाम ढलते ही जाम छलकने लगते हैं। बस स्टैंड पर मौजूद एक जागरूक यात्री ने जब यह नजारा देखा तो उसने इसका वीडियो बना लिया। यात्री ने यह वीडियो न केवल परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को भेजा है और कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पर आरोप है कि वह रोजाना पूछताछ क...