किशनगंज, फरवरी 20 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता एल आरपी चौक बहादुरगंज से हडवाडांगा (दिघलबैंक) तक लगभग बीस किलोमीटर लंबी सड़क को कलांतर में स्टेट हाइवे 99 के तौर पर सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़ा कार्य जारी है। तत्कालीन डीएम तुषार सिंघला के पहल पर एल आरपी चौक से डाक बंगला तक लगभग तीन किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण कार्य टू लेन डिभाइडर सड़क के साथ जारी रहने एवं मार्ग में आये दो पुराने पुल के स्थान पर दो लेन पुल का निर्माण होने से स्थानीय लोग स्वागत पूर्ण कदम बताया है। जानकारी के अनुसार बहादुरगंज मेन रोड स्थित झांसी रानी चौक से लेकर गुणा धार स्टेट बैंक पुल तक रोजाना लगने वाले सड़क जाम से निजात दिलाने में टु लेन सड़क और टु लेन पुल का निर्माण आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा साथ ही साथ तीन प्रखंडों बहादुरगंज, टेढ़ागाछ और दिघलबैंक प्रखंड वासियों के लिए वर...