प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। नए यमुना ब्रिज की तरह 150 साल से अधिक पुराना रेलवे ब्रिज भी लाइटों से जगमग होगा। नगर निगम ने अन्य पुलों की तरह यमुना पर बने पुराने पुल पर भी लाइटें लगाने की तैयारी कर ली है। पुल पर लाइटें लगाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने एनसीआर के अफसरों से बात की है। बताया जा रहा है कि रेलवे के अफसरों ने पुल पर लाइट लगाने की मौखिक स्वीकृति दे दी है। लाइट लगाने को लेकर महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने बताया कि दो टायर वाले शहर के सबसे पुराने पुल पर अंधेरा रहता है। ऊपरी टायर से ट्रेनें जाती हैं। पुल के लोअर टायर से छोटे वाहनों की आवाजाही होती है। सूर्यास्त के बाद पुल से वाहन अंधेरे में आवागमन करते हैं। पुल पर लाइट लगाने की लगातार मांग हो रही है। नगर निगम लाइट लगाने के लिए तैयार है। रेलवे के अफसरों से पुल की सड़क मरम...