लखनऊ, फरवरी 1 -- आईआईटी रुड़की एल्युमिनाई एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर की ओर से विश्वेशरैया सभागार में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। एसोसिएशन के सचिव इं. रवीन्द्र वैश ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर यूपीडेस्को की एमडी नेहा जैन, साइबर क्राइम के डीआईजी पवन कुमार, कानपुर आईआईटी के प्रो. सौमित्र ने विचार रखे। सभी ने कहा कि एआई का उपयोग करना जरूरी और मजबूरी भी है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए हमें किसी भी तरह के लोभ एवं लालच में नहीं आना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. केके पंत ने समाज और देश और विश्व के विकास में आईआईटी रुड़की के योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर इं. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. आरडी गर्ग, प्रो. सुधीर जैन, डॉ. केके अस्थाना, इन्दु सिन्हा, इं. सुमेर अग्रवाल, देवेन्द्...