हापुड़, अप्रैल 3 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में देशी शराब को दोबारा खोलने को लेकर बुधवार की दोपहर को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको आश्वासन दिया। लेकिन ग्रामीण ठेका नहीं खोलने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद आबकारी निरीक्षक ने गांव में पहुंचकर दूसरे स्थान पर ठेका खोलने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बात को मान लिया और प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दोबारा से उसी दुकान पर देशी ठेका खोला जा रहा है, जो बंद है। गांव में शराब का ठेका खुलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा किसी भी हाल में गांव में ठेका खुलने नहीं दिया जाएगा। अगर ठेका खुलता है तो प्रदर्शन कर विरोध करेंगे। वहीं महिलाओं ने कहा कि शराब का ठेका खुलने से काफी परेशानी का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.