सोनभद्र, दिसम्बर 25 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने थाना भवन की सामग्री की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुराने थाना भवन के चारों तरफ नेट एवं बल्ली से बैरिकेडिंग कर दिया है। पुराने थाना भवन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई है। घोरावल में स्थित पुराना थाना भवन पर अराजक तत्वों ने थाना भवन पर अवैध कब्जा किए जाने को लेकर मामला गर्म हुआ था। घोरावल व्यापार मंडल एवं नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मिलकर 15 दिसंबर को शिकायत किया था। डीएम ने अपर जिला अधिकारी न्यायिक की अगुवाई में जांच समिति गठित कर अवैध कब्जा करने से रोक दिया गया था। ज्ञात हो कि 170 वर्ष पुराने थाना भवन को बिना किसी सूचना के बिना नापी कराये तथा बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश एवं पुलिस को बगैर सूचना दिए कुछ लोगों द्वारा जेसीबी से अवैध कब्जा...