नवादा, नवम्बर 30 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डेरमा मुराहरी में बीते गुरुवार को हुए रविंद्र यादव उर्फ कारू यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो अभियुक्तों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। जमीन के पुराने विवाद में रविंद्र की हत्या की गई थी। इस मामले में नेमदारगंज थाना क्षेत्र के चंदौली निवासी राम अवतार यादव के पुत्र कन्हाई यादव तथा स्वर्गीय दानी यादव के पुत्र रामजतन यादव उर्फ छोटे को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस वार्ता कर जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा घटना घटित होने के बाद घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ करने व एफएसएल टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित जांच की कार्रवाई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान शुरू कर दिया गया था। मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.