अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि ने ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) के छात्र-छात्राओं को एक्स व बैक परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया है। विवि ने ऐसे सभी छात्रों से परीक्षा देने को कहा है। इसके बाद से परीक्षाएं कराना संभव नहीं हो सकेगा। एसएसजे विवि में 18 फरवरी से ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) स्नातक पाठ्यक्रम में समय सेमेस्टर की एक्स व बैक की परीक्षाएं शुरू होनी है। इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षाओं की समय सारिणी भी जारी की गई है, लेकिन विश्वविद्यालय के मुताबिक इस बार ओल्ड सलेबस (नॉन एनईपी) के छात्रों को परीक्षा देने का अंतिम मौका दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.