हाजीपुर, फरवरी 6 -- हाजीपुर । निज संवादाता हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पुराने गंडक पुल के निकट ट्रेन से गिरकर पूर्वी चंपारण जिले के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही शिवान गांव निवासी वकील माझी के 26 वर्षीय पुत्र अनिल मांझी उर्फ़ अनिल कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक के स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मिली जानकारी के अनुसार अनिल कुमार माझी करीब 8 महीने से मुम्बई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। 8 महीने बाद अपने भाई के साथ ट्रेन पकड़ कर वह घर लौट रहा था। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.