एक संवाददाता, दिसम्बर 15 -- अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत के वार्ड-7 निवासी 45 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक रंजन यादव की पहचान महरगी यादव के बेटे के तौर पर हुई है। घटना को लेकर मृतक के जीजा शंकर यादव ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10 बजे रंजन यादव दवाई खाकर अपने घर के बरामदे पर चौकी पर सोया था। घर के सभी लोग पड़ोस में भोज खाने गए थे। इस बीच मौका देखकर हथियार से लैस दो-तीन बदमाशों ने चौकी पर लेटे रंजन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रंजन यादव को तीन गोली मारी गई। शंकर यादव ने बताया कि पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजन यादव को गोली मारी गई थी। उस समय गोली आंख के पास लगी थी। लेकिन तुरंत इलाज से रंजन की जान बच गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने गोली मारने वालों के ख...